• Mon. Sep 14th, 2026

हरियाणा में CET एग्जाम की तारीख तय: ग्रुप C और D के लिए 31 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे, जानिए पूरी डिटेल

हरियाणा में CET एग्जाम की तारीख तय: ग्रुप C और D के लिए 31 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे, जानिए पूरी डिटेलहरियाणा में CET एग्जाम की तारीख तय: ग्रुप C और D के लिए 31 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे, जानिए पूरी डिटेल

Haryana CET 2025: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की परीक्षा तारीख तय कर दी है। इस बार ग्रुप-C और ग्रुप-D पदों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में करीब 31 लाख उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। हरियाणा सीएम कार्यालय और HSSC के बीच हाल ही में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है।

मई के अंत में आयोजित होगी परीक्षा

सूत्रों के मुताबिक, CET परीक्षा 28 या 30 मई 2025 को कराई जाएगी। गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए मई के अंतिम सप्ताह में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है।

एग्जाम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद

परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार बड़े पैमाने पर AI तकनीक का इस्तेमाल होगा। हर परीक्षा केंद्र पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे ताकि पूरी प्रक्रिया पर सख्त निगरानी रखी जा सके। पहली बार ग्रुप-C और D के लिए CET में लगभग 40 लाख आवेदन होने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें से ग्रुप-D के लिए करीब 17 लाख और ग्रुप-C के लिए 14 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे।

HSSC ने एग्जाम प्लान तैयार किया

HSSC ने परीक्षा आयोजन के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है। 2 मई से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) शुरू होने की संभावना है। इसके लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बिना कोई भी छात्र CET के लिए पात्र नहीं होगा।

वन टाइम रजिस्ट्रेशन का विज्ञापन अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर कर रहे हैं।

कौन दे सकते हैं CET परीक्षा?

  • ग्रुप-C पदों के लिए परीक्षा स्तर: सीनियर सेकेंडरी (10+2)

  • ग्रुप-D पदों के लिए परीक्षा स्तर: मैट्रिकुलेशन (10वीं)

जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि तक आवश्यक न्यूनतम योग्यता पूरी नहीं कर पाएंगे, लेकिन वर्ष 2025 में पूरी करने के पात्र होंगे, वे भी परीक्षा में बैठ सकते हैं। हालांकि, स्किल टेस्ट या लिखित परीक्षा के लिए केवल उन्हीं उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा जिनके पास संबंधित पद के लिए न्यूनतम योग्यता या अनुभव होगा।

Haryana CET 2025, HSSC Exam Update, Group C and D Recruitment, Haryana Government Jobs, CET AI Monitoring

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *