• Sat. Sep 12th, 2026

Haryana, फरीदाबाद में 93 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं का सीएम खट्टर ने किया शिलान्यास

Haryana, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरीदाबाद में 93 करोड़ रुपये से ज्यादा की 11 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की 66 करोड़ 50 लाख रुपये की छ:ह सडक़ परियोजनाओं, 19 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चार स्कूल भवन और छह करोड़ 99 लाख 75 हजार रुपए की लागत से एचएसवीपी के सेक्टर 48 में बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद में शिलान्यास कार्यक्रम के अंतर्गत 7.25 किलो मीटर लंबे फरीदाबाद-मंगरोला सडक़ के पुन:निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिस पर कुल 17 करोड़ 51 लाख 58 हजार की राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार चार मार्गीय 7.99 किमी लंबी सडक़ के निर्माण पर 27 करोड़ 15 लाख 20 हजार की राशि खर्च की जाएगी।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अटाली से अरवा सडक़ के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। 3.86 किमी लंबी इस सडक़ पर 5 करोड़ 10 लाख 58 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार 2.76 किमी लंबे सीकरी से पियाला सडक़ मार्ग के सुदृढ़ीकरण पर 1 करोड़ 39 लाख 2 हजार रुपए की राशि से खर्च होगी।

मुख्यमंत्री ने एनआईटी -1 फरीदाबाद के राजकीय उच्च विद्यालय के भवन का भी शिलान्यास किया। लगभग 3.78 लाख रुपये की राशि से इस विद्यालय में क्लास रूम, विज्ञान प्रयोग शाला प्राचार्य कक्ष, स्टाफ रूम, स्थापना शाखा, शौचालय और रैंप का निर्माण कराया जाएगा।

Haryana, मादक पदार्थ के खिलाफ राज्य में अभियान होगा तेज, 100 अपराधी चिन्हित

उन्होंने राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडौली में तीन करोड़ 60 लाख की लागत से बनने वाले नए भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इसी प्रकार शहीद लेफ्टिनेंट राजेश थापा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण कार्य पर सात करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से स्कूल में कमरे, प्रयोग शाला सहित जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिगांव में चार करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से स्कूल भवन सहित विज्ञान प्रयोग शाला का निर्माण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 48 में बनने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इस भवन के निर्माण पर 6 करोड़ 99 लाख 75 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस सामुदायिक भवन में टेबल टेनिस टेनिस, जिम, बैडमिंटन हाल सहित अन्य जरूरी सुविधाएं आम जन को मिलेंगी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *