• Sat. Sep 12th, 2026

Haryana, पिता का शव फंदे से लटकता रहा, तीन बच्चों का शव बिस्तर पर मिला, मां पर हत्या का आरोप

death

Haryana, हरियाणा में नूंह के एक गांव में एक व्यक्ति और उसके तीन बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकरी अनुसार व्यक्ति का  शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसके तीन बच्चों के शव उनके घर के बिस्तर पर पड़े मिले।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को म़तक व्यक्ति के पिता ने बताया कि उनकी पुत्रवधू ने उन्हें मार डाला है।

पुलिस ने कहा कि जीत सिंह का शव छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया, जबकि उनके 12 और आठ साल की उम्र के दो बेटों और 10 वर्षीय बेटी के शव गंगोली गांव में उनके घर के एक कमरे में बिस्तर पर पड़े पाए गए।

पुलिस को दी शिकायत में सिंह के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू मीना ने अपने मित्र और अपने माता-पिता की मदद से शुक्रवार की रात अपने पति की हत्या कर दी और उसके शव को फांसी पर लटका दिया।

यू-विन पोर्टल होगा शुरू, गर्भवती महिला के पंजीकरण से लेकर होगा हर काम

पुलिस ने बताया कि उसने उस पर तीन बच्चों को जहर देने का भी आरोप लगाया। उसने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, मीना, जीत सिंह की दूसरी पत्नी है और दंपति के तीन बच्चे थे।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मीना, उसके माता-पिता और उसके मित्र रोहित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *