• Tue. Aug 25th, 2026

हरियाणा के CM मनोहर लाल आज से दो दिवसीय रोहतक दौरे पर , दूसरे दिन सोनीपत सहित अन्य जिलों में भी करेंगे शिरकत

cm khattar

रोहतक ।हरियाणा के CM मनोहर लाल आज से दो दिवसीय रोहतक दौरे पर हैं। सीएम मनोहर लाल अपने इस दो दिवसीय दौरे के दौरान आज लोगो से सीधा जनसंवाद करेंगे और कल राहगीरी कार्यक्रम में ऐसा लेंगे। इस दौरान सीएम मनोहर लाल एक – दो जगह और कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री लोगों से उनकी योजनाओं को लेकर फीडबैक भी लेंगे। दूसरे दिन सोनीपत सहित अन्य जिलों में भी सीम मनोहर लाल शिरकत करेंगे।

आपको बता दें कि रोहतक में सीएम मनोहर लाल आज दो दिवसीये दौरे हेतु पधारेंगे। हरियाणा के CM मनोहर लाल आज से दो दिवसीय रोहतक दौरे पर हैं, जहां वो अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहले दिन CM लघु सचिवालय में और राजकीय कन्या महाविद्यालय में जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की अलग-अलग योजना का लाभ उठा रहे लोगों से फीडबैक लेंगे। वहीं दूसरे दिन 1 अक्टूबर को CM राहगीरी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

सीएम के दो दिवसीय कार्यक्रम का पूरा विवरण यहां है –

पहला दिन
आज शाम 4:30 बजे हेलीकॉप्टर से रोहतक पहुंचेंगे। इसके बाद वो शाम 05 बजे रोहतक लघु सचिवालय में एक घंटा जन संवाद कार्यक्रम करेंगे।
फिर शाम को 6:15 बजे से 08 बजे तक रोहतक के महिला कॉलेज में जन संवाद करेंगे।

दूसरा दिन
दूसरे दिन सीएम 01 अक्टूबर को सुबह 07 बजे महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में राहगीरी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सुबह 10 बजे रोहतक से CM मनोहर लाल फरीदाबाद में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
01 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए सोनीपत के सिसाना गांव में गौशाला के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 04 बजे मुख्यमंत्री सोनीपत के लिए विभिन्न सीवरेज परियोजनाओं, वेस्ट वॉटर का दोबारा इस्तेमाल करने जैसी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। सोनीपत नगर निगम में शामिल हुए 10 गांव में वॉटर सप्लाई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। स्वर्ण जयंती पार्क का भी उद्घाटन करेंगे।इस दौरान सीएम HSIIDC में 33 KV के सब-स्टेशन की आधारशिला भी रखेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
CM मनोहर लाल के रोहतक दौरे को पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. लघु सचिवालय में बिना जांच के किसी भी व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं है. CM के आगमन के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम परिधि में फ्लाइंग ऑब्जेक्टस और ड्रोन को उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. वहीं 1 अक्टूबर को होने वाले राहगीरी कार्यक्रम के लिए मानसरोवर पार्क के पास श्रीरामरंगशाला के पास की सड़क पर कार्यक्रम के दौरान यातायात बाधित रहेगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *