• Fri. Oct 2nd, 2026

हरियाणा CM नायब सैनी के मंत्री मंडल का हुआ विस्तार ,इन आठ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

हरियाणा।हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज हो गया है। आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। सभी की नजरें पूर्व गृहमंत्री अनिल विज पर टिकी थी, जो इस समारोह से दूर नजर आए। शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है। आज आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एक को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, बाकी सात को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

ये है सैनी की नई टीम
सोहना से विधायक संजय सिंह, विधायक विशंभर वाल्मीकि, सुभाष सुधा, अभय यादव, असीम गोयल, महिपाल ढांडा, बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, डॉक्टर कमल गुप्ता ने मंत्री के रूप में शपथ ली है।

ये पहले ले चुके हैं कैबिनेट मंत्री की शपथ
1: कंवरपाल गुर्जर
2: मूलचंद शर्मा
3: रणजीत सिंह
4: जेपी दलाल
5: डॉ. बनवारी लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *