• Mon. Sep 7th, 2026

Haryana, पिता ने मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर…

Haryana, हरियाणा के  भिवानी में एक पिता ने नाबालिग बेटी को मौत के घाट उतार दिया। व्यक्ति ने अपनी आठ साल की बच्ची का गला रेतकर हत्या करने कर दी और बाद में फांसी लगाकर खुद आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि भिवानी के नए बाजार का रहने वाला पवन परिवार के साथ किराए के मकान पर रहता था। वह अपने भाई की स्टील व एल्युमिनियम की दुकान पर काम करता था।

उसने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक पवन ने मंगलवार सुबह धारदार हथियार से अपनी आठ वर्षीय बेटी रिया (8) की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि पैसों की तंगी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया, लेकिन मामले की अन्य कोणों से भी गहनता से जांच की जा रही है।

शर्मनाक, सौतेली बेटी से किया रेप, हुई प्रेगनेंट, मिली उम्रकैद की सजा

औद्योगिक क्षेत्र थाना के प्रभारी सी. विशेष ने बताया कि सुबह घटना की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें पैसों की तंगी के कारण यह कदम उठाने के बारे में लिखा हुआ है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *