• Tue. Sep 1st, 2026

Haryana, चाकू मारकर पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

Haryana,  हरियाणा के फर्रुखनगर की बालाजी कॉलोनी में झगड़े के बाद पिता की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी 24 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान योगेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम योगेश नशे की हालत में घर लौटा। उसका अपने पिता पवन सिंह से झगड़ा हुआ और उसने उन पर रसोई के चाकू से वार कर दिया। पिता को घायल छोड़कर वह मौके से भाग गया।

पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर फर्रुखनगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू मौके से बरामद कर लिया गया है।

Popcorn मेकिंग मशीन का होगा निशुल्क वितरण, जानें 

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने बताया कि नशे की हालत में पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ। योगेश ने गुस्से में आकर पास में पड़ा रसोई का चाकू उठाया और अपने पिता के पेट में घोंप दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *