• Wed. Sep 2nd, 2026

Haryana, भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने के खिलाफ FIR दर्ज

Haryana, समुदाय के खिलाफ भड़काऊ बयानों वाले तीन मिनट के वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  दक्षिण जोन में साइबर अपराध थाने में संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) सिद्धांत जैन ने कहा, “आरोपी की पहचान सोहना के निकट हाजीपुर गांव के निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। वह फरार है और हमारी टीम छापेमारी कर रही हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने सोशल मीडिया से वीडियो हटा दिया है।

उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को मुस्लिम बहुल नूंह में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की यात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद झड़प हुई थीं, जिनमें दो होम गार्ड और एक मौलाना समेत छह लोगों की मौत हो गई। हिंसा की आग गुरुग्राम सहित आसपास के इलाकों में फैल गई थी।

Haryana, कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी, दो गिरफ्तार

नूंह में, पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेन्द्र बिजारनिया ने किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को आहत करने या धार्मिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने वाली सोशल मीडिया पोस्ट साझा करने के खिलाफ चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष, जाति या धर्म को ठेस पहुंचाने के इरादे से अभद्र भाषा, वीडियो या फोटो वाले पोस्ट पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *