• Tue. Aug 18th, 2026

Haryana, कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी, दो गिरफ्तार

Haryana, कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा और उनकी मां को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मेंं एक दूध डेयरी संचालक और दूसरा उसका कर्मचारी बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद (एनआईटी) से कांग्रेस विधायक शर्मा ने इस संबंध में मंगलवार को सारन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के दो घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बंसीलाल ने खुलासा किया कि शर्मा के कारण उसे पर्वतीया कॉलोनी में अपनी डेयरी से बेदखल कर दिया गया और उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ था, इसलिए उसने विधायक तथा उनकी मां को जान से मारने की धमकी दी।

शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा, मुझे 15 अगस्त को रात आठ बजकर दो मिनट और रात आठ बजकर आठ मिनट पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से दो बार कॉल आई। फोन करने वाले ने मुझे गालियां दीं तथा मुझे और मेरी मां को जान से मारने की धमकी भी दी।

Haryana, सिटी बस में अचानक लगी आग, धुआ निकलता देख…

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘मेरी मां तीर्थयात्रा पर गई हैं। यदि उन्हें कुछ होता है तो यह व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार होगा। प्रवक्ता ने बताया कि औरंगाबाद गांव निवासी बंसीलाल और उसके कर्मचारी दिनेश को मंगलवार रात सेक्टर 48 की अपराध इकाई ने गिरफ्तार कर लिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *