• Sun. Aug 23rd, 2026

Haryana, बिजनेसमैन पर फायरिंग, एक करोड़ की मांगी गई फिरौती

Haryana, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बिजनेसमैन संजीव बूरा पर दिनदहाड़े बदमाशों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक करोड़ की फिरौती मांगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में लग गई थी।

जानकारी अनुसार शुक्रवार को उस समय दहशत फैल गई जब दिनदहाड़े जिले के मशहूर व्यापारी संजीव बूरा पर फायरिंग कर दी गई. संजीव बूरा अपने परिवार के साथ ऑडी गाड़ी से अपने घर जा रहे थे.

घटना कुरुक्षेत्र के सुंदरपुर फ्लाईओवर ब्रिज के पास की है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उनसे एक करोड़ी की फिरौती मांगी गई थी. रंगदारी नहीं देने के बाद धमकी के तौर पर उनके ऊपर ये फायरिंग की गई है.

Indigo 1 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली बनी पहली एयरलाइन

संजीव बूरा का विदेश भेजने की इमीग्रेशन सर्विस और IELTS कोचिंग का व्यवसाय है. शुक्रवार को वो अपनी ससुराल से वापस अपने घर कुरुक्षेत्र के किरमच लौट रहे थे. तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने फ्लाईओवर पर गाड़ी के पास पहुंचकर उनके ऊपर चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी. गोली संजीव के ड्राइवर के सिर को छूती हुई निकल गई.

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *