• Fri. Sep 11th, 2026

Indigo 1 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली बनी पहली एयरलाइन

indigo

Indigo, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने यह उपलब्धि बुधवार को हासिल की है। इस साल इंडिगो शेयर में 30 फीसदी का उछाल भी देखा गया है।

इसी के साथ वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली एयरलाइन बन गई है। बीएसई पर इंटरग्लोब एविएशन का शेयर बुधवार को 3.55 प्रतिशत बढ़कर 2,619.85 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 4.12 प्रतिशत बढ़कर 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 2,634.25 रुपये पर भी पहुंच गया था।

Haryana, महिला थाना SHO समेत 5 महिला पुलिसकर्मी सस्पेंड

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी के शेयर 3.61 प्रतिशत चढ़कर 2,621.10 रुपये के भाव पर बंद हुए। शेयर मूल्य में बढ़ोतरी होने से बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन बढ़कर 1,01,007.56 करोड़ रुपये हो गया।

इस साल अब तक बीएसई पर इस शेयर में 30.53 प्रतिशत उछाल आ चुका है, जबकि इस अवधि में सेंसेक्स 5 प्रतिशत ही बढ़ा है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *