• Tue. Aug 18th, 2026

हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दी बड़ी सौगात , महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी , इस दिन होगी लागू

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों/पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स के महंगाई भत्ते की दर में बढ़ोतरी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह 46 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक बढ़ी हुई दर 1 जनवरी 2024 से लागू होगी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मार्च 2024 माह के वेतन के साथ अप्रैल 2024 में ही मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही, जनवरी और फरवरी 2024 माह का एरियर मई 2024 में मिलेगा।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि राज्य सरकार ने अपने पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को भी 1 जनवरी 2024 से ही महँगाई राहत देने के आदेश जारी किये हैं। इनको भी महंगाई राहत का भुगतान मार्च 2024 माह के वेतन के साथ अप्रैल 2024 में और जनवरी और फरवरी 2024 माह का एरियर मई 2024 में मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *