• Fri. Aug 28th, 2026

हरियाणा सरकार ने मांगे HSSC में 1 चेयरमैन, 6 मेंबर के लिए आवेदन ,ये उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

हरियाणा।हरियाणा में नई सरकार CM नायब सैनी ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का नए सिरे से पुनर्गठन मंजूरी दे दी है।बता दें आयोग के मौजूदा चेयरमैन और सदस्यों का कार्यकाल 23 मार्च तक है। इसलिए हरियाणा सरकार ने नए चेयरमैन और 6 सदस्यों का चयन करने के लिए मंडल आयुक्तों को पत्र लिखकर 23 मार्च तक सिफारिशें भेजने को कहा है। HSSC चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी 15 मार्च को ही अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। खदरी सबसे लंबे समय आयोग में रहे हैं। वे 6 साल तक सदस्य और 3 साल चेयरमैन रहे।

ये उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
सरकार ने अंबाला, हिसार, रोहतक, करनाल, फरीदाबाद और गुरुग्राम मंडल आयुक्तों को पत्र भेजकर सिफारिशें भेजने के लिए कहा है। सरकार ने पत्र में लिखा है, ‘हरियाणा सरकार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में चेयरमैन और छह सदस्यों की रिक्तियां भरना चाहती है। इसके लिए उम्मीदवार कम से कम ग्रेजुएट होना चाहिए। जिन्होंने राज्य सरकार या भारत सरकार में 10 साल से ज्यादा अधिक सर्विस की हो। इसलिए आप अपने-अपने मंडल से पांच नामों की सिफारिश भेजें।

बायोडाटा में ये देनी होगी जानकारी
सिफारिशों के साथ उम्मीदवारों का बायोडाटा, उम्र, योग्यता, प्रसिद्धि का फील्ड सोशल एक्टिविटीज या अन्य कोई एक्टिविटी की जानकारी भेजी जाए। ये सिफारिशें 23 मार्च तक संबंधित प्रोफार्मा में भेजी जाएं। नाम की सिफारिश करते समय यह भी बताया जाए कि क्या उसके खिलाफ कोई आपराधिक केस तो नहीं है, अगर है तो उसकी जानकारी दी जाए।आपराधिक मामलों में क्या आरोप पत्र दायर हो चुका है, अगर हां तो जानकारी दी जाए। क्या अदालत से दोषी करार दिया गया है, अगर हां तो जानकारी दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *