• Thu. Aug 27th, 2026

हरियाणा ग्रुप डी की परीक्षा में ऑटो चालकों ने वसूला मनचाहा किराया, अभ्यर्थी परेशान

हरियाणा की ग्रुप डी के परीक्षा में परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए ऑटो चालकों ने मनचाहा किराया वसूल किया है। अभ्यर्थियों ने बताया कि ऑटो चालकों ने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए मनमर्जी का पैसा वसूल किया।

वहीं पानीपत में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने सरकार की प्रशंसा की और कहा कि सरकार द्वारा बसों की बेहतर सुविधा दी गई है, लेकिन शहर में आने के बाद परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आपको बता दें कि परीक्षा केंद्रों में महिला या पुरुष किसी को भी किसी प्रकार का कोई सामान ले जाने की अनुमति नहीं थी। महिला के आभूषण से लेकर बालों में बांधने वाले रबड़ बैंड तक को भी बाहर ही निकालकर परीक्षा केंद्र में जाने दिया गया. हाथ में बंधे धागे-मोली परीक्षा केंद्र के बाहर ही खुलवा दिए गए. आपको बता दें कि जिले में 9 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे।

प्रियंका गांधी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं के आधारों पर आचार संहिता का उल्लंघनन करने की शिकायत

वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार द्वारा पहले ग्रुप सी की परीक्षा ली गई थी. उसका रिजल्ट डिक्लेयर करने के बाद ही ग्रुप डी की परीक्षा लेनी चाहिए थी, क्योंकि ग्रुप C की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों ने ग्रुप D में भी आवेदन किया है, जो सही नहीं है.

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *