• Mon. Aug 24th, 2026

हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर: 13 जिलों में लू का येलो अलर्ट, रोहतक सबसे गर्म

☁️ Delhi-Haryana Weather Alert: गर्मी से राहत! दिल्ली-NCR और हरियाणा में आंधी व बारिश का अलर्ट☁️ Delhi-Haryana Weather Alert: गर्मी से राहत! दिल्ली-NCR और हरियाणा में आंधी व बारिश का अलर्ट

हरियाणा में गर्मी ने इस सप्ताह अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को रोहतक सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, झज्जर, रोहतक, पलवल और फरीदाबाद जिलों में हीट वेव का खतरा बना रहेगा।

राज्य में गर्म हवाओं का असर बुधवार और गुरुवार को और बढ़ेगा और 25 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। अगले दो दिनों में हीट वेव का दायरा 15 जिलों तक पहुंचने की संभावना है।

उत्तर हरियाणा के जिलों में फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन राजस्थान सीमा से सटे क्षेत्रों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम 21.2 डिग्री सेल्सियस सिरसा में दर्ज किया गया है।


#हरियाणा_का_मौसम, #Haryana_Heatwave, #Weather_Alert, #Rohtak_Temperature, #YellowAlert_Haryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *