• Fri. Sep 4th, 2026

HARYANA : 15 दिन पहले हुई love marriage का खौफनाक अंत,प्रेमी की बेवफाई में नवविवाहिता ने दी जान

HARYANA : हरियाणा के फरीदाबाद में लव मैरिज के 15 दिन बाद बाद नवविवाहिता ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि लड़की ने घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ शादी की थी लेकिन कुछ दिनों बाद ही प्रेमी फरार हो गया ।लड़की से ये सब सहन नहीं हुआ और उसने मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में जांच करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार बदरपुर बॉर्डर निवासी प्रियंका को इलाके में ही किराए पर रह रहे युवक अर्जुन से प्यार था। अर्जुन मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला है और वह लोग मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी की रहने वाले हैं।बाद में परिजनों के खिलाफ जाकर दोनों ने घर से भाग फरीदाबाद कोर्ट में कोर्ट मैरिज की और मंदिर में 7 फेरे भी लिए। लेकिन 15 दिन बाद ही युवक ने लड़की को धोखा दे दिया और घर छोड़कर भाग गया। इसके बाद लड़की अपने पिता के घर लौट आयी।

 

लड़की के भाई सतेंद्र प्रताप ने बताया कि अर्जुन ने दहेज की मांग करते हुए प्रियंका को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया और धमकी दी कि प्रियंका को उसके पास भेजा तो वह उसे काटकर फेंक देगा। अर्जुन के भागने के बाद प्रियंका अकेली थी। उसके पिता 31 मार्च को उसे घर लेकर आ गए थे। उसकी बहन घर आने के बाद दूसरी मंजिल पर सोने के लिए चली गई थी।

प्रियंका ने रात में अर्जुन से फोन पर बात भी की थी, लेकिन अर्जुन ने कुछ ऐसी बात कही कि प्रियंका उसे सहन नहीं कर सकी और दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे काफी गंभीर चोट आई थी। प्रियंका को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *