• Tue. Aug 18th, 2026

हरियाणा में 20 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले, जींद-कैथल समेत कई जिलों को मिले नए DC

Transfer

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 20 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी आदेशों में कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ जिलों में नए उपायुक्त (DC), नगर निगम आयुक्त और विभागीय प्रमुख नियुक्त किए गए हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में वर्ष 2001 बैच के IAS अधिकारी पंकज यादव को सहकारिता विभाग का प्रधान सचिव, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का प्रधान सचिव तथा हरियाणा भवन, नई दिल्ली का प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उनके पास एक साथ तीन अहम जिम्मेदारियां रहेंगी।

संजय जून को मेवात विकास एजेंसी (MDA) नूंह का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि गीता भारती को हिसार महानगर विकास प्राधिकरण (HMDA) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नई दिल्ली स्थित हरियाणा ट्रेड फेयर अथॉरिटी की मुख्य प्रशासक की जिम्मेदारी ए. मोना श्रीनिवास को सौंपी गई है। वहीं डॉ. प्रियंका सोनी को शिकायत निवारण (Grievances) विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

धर्मेंद्र सिंह को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) का मुख्य प्रशासक बनाया गया है। मनोज कुमार-1 को हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत अजय कुमार को सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का मिशन निदेशक भी नियुक्त किया गया है।

जिलों में भी बड़े बदलाव
मनदीप कौर को चरखी दादरी की नई उपायुक्त (DC) बनाया गया।
डॉ. वैषाली शर्मा को जींद का उपायुक्त नियुक्त किया गया।
अपराजिता को कैथल की उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई।
शुभम (HCS) को रोहतक का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया।

विभागीय स्तर पर अहम नियुक्तियां

वीरेंद्र कुमार दहिया को पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव बनाया गया, साथ ही राज्य परिवहन विभाग का निदेशक भी नियुक्त किया गया।
मोहम्मद इमरान रज़ा को मानव संसाधन विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव बनाया गया।
डॉ. मुनीश नागपाल को सचिवालय स्थापना विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया।
समवर्तक सिंह खंगवाल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त सचिव तथा SCERT गुरुग्राम का निदेशक बनाया गया।
अंजलि श्रोत्रिया को HSVP फरीदाबाद का प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक (अर्बन एस्टेट) नियुक्त किया गया।

रोहतक और फरीदाबाद में भी नई जिम्मेदारियां

रोहतक में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार को नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा को फरीदाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड का CEO तथा स्मार्ट सिटी लिमिटेड का अतिरिक्त CEO बनाया गया है।

सरकार का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न विभागों और जिलों में कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *