• Fri. Sep 11th, 2026

Haryana, भ्रष्टाचार के मामले में IAS अधिकारी गिरफ्तार

Haryana, भ्रष्टाचार के एक मामले में गुरुग्राम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो हरियाणा भवन, दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर के रूप में तैनात हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सिंह को एसआईटी और फरीदाबाद पुलिस के एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।

Crime, फर्जी दस्तावेजों पर कर्ज दिलवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

आरोप है कि सिंह ने मंजूरी के लिए अवैध रूप से एक टेंडर की राशि 55 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 87 करोड़ रुपये कर दी थी।

अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा, जब सिंह नगर निगम, सोनीपत के आयुक्त थे, तब उन्होंने एक ठेकेदार से 1.11 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *