• Tue. Sep 1st, 2026

Solar Pump Repair Update: किसानों को राहत, अब सोलर पंप रिपेयर के लिए कहीं नहीं जाना पड़ेगा, जानें सरकार का नया आदेश

Solar Pump Repair Update: किसानों को राहत, अब सोलर पंप रिपेयर के लिए कहीं नहीं जाना पड़ेगा, जानें सरकार का नया आदेशSolar Pump Repair Update: किसानों को राहत, अब सोलर पंप रिपेयर के लिए कहीं नहीं जाना पड़ेगा, जानें सरकार का नया आदेश

चंडीगढ़। हरियाणा के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सरकार ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2025-26 में 30,471 सोलर पंप किसानों को देने की घोषणा की है। इससे भी बड़ी बात यह है कि अगर भविष्य में इन पंपों में कोई खराबी आती है, तो अब किसानों को उन्हें गोदाम तक ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Haryana Renewable Energy Development Agency (HAREDA) ने स्पष्ट किया है कि पंप की रिपेयरिंग की पूरी जिम्मेदारी संबंधित वेंडर कंपनी की होगी। यदि कोई उपकरण खराब होता है, तो उसे गोदाम से पंप तक लाने व ले जाने की ज़िम्मेदारी भी वेंडर निभाएंगे।

HAREDA ने टेंडर की शर्तों के अनुसार निर्देश जारी किए हैं कि वेंडर को पांच वर्षों तक इन सोलर पंपों का निःशुल्क रखरखाव भी करना होगा। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर कोई कंपनी इन नियमों का पालन नहीं करती या किसानों से गोदाम आने-जाने की शर्त रखती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

किसानों की पुरानी परेशानी का अंत

HAREDA को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि पंप खराब होने की स्थिति में कंपनियां किसानों को गोदाम तक पंप खुद लाने की शर्त रखती थीं। इससे गांवों में रहने वाले किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।



Haryana Solar Pump News, Kusum Yojana 2025, HAREDA Farmers Relief, Solar Pump Repair Update, Haryana Agriculture Scheme

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *