• Thu. Sep 3rd, 2026

Haryana, नशे का सौदागर गिरफ्तार, 32 लाख का नशीला पदार्थ बरामद

Haryana, हरियाणा एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके कब्जे से  32 लाख रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान सतीश के रूप में हुई है। उसके पास से एक कार भी जब्त की गई है।

एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई है। चेकिंग के दौरान उसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन उसने भागने की कोशिश की।

पुलिस ने सतीश को पकड़ लिया और उसके कब्जे से 23.50 किलोग्राम सुल्फा और 2.60 किलोग्राम अफीम बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हरियाणा सरकार ने कुछ विशेष बिजली उपभोक्ताओं के लिए जारी की राहत भरी खबर ,जानिए नियम

पुलिस ने कहा कि हिसार जिले में हांसी के रहने वाले सतीश के खिलाफ एनडीपीएस कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जब्त किये गये मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 32 लाख रुपये आंकी गयी है।

सतीश को गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे अधिकारी अनिल छिल्लर ने बताया कि आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए उसकी हिरासत मांगी जाएगी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *