• Wed. Aug 26th, 2026

हरियाणा में भारी बारिश से बिगड़े हालात: चरखी दादरी में मकान की छत गिरी, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

हरियाणा में मानसून एक्टिव: 9 जिलों में बारिश, 7 जुलाई तक अलर्ट, तापमान में गिरावटहरियाणा में मानसून एक्टिव: 9 जिलों में बारिश, 7 जुलाई तक अलर्ट, तापमान में गिरावट

हरियाणा में मॉनसून की सक्रियता के चलते राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। बुधवार सुबह सोनीपत, भिवानी और कुरुक्षेत्र में बारिश हुई, जबकि रोहतक, अंबाला, पानीपत, झज्जर, यमुनानगर और हिसार में घने बादल छाए रहे। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

IMD चंडीगढ़ केंद्र ने रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जलभराव और ट्रैफिक जाम से बढ़ी मुसीबत

मंगलवार को भी प्रदेश के 8 जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई थी, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को गड्ढों व कीचड़ में चलने की परेशानी झेलनी पड़ी।

चरखी दादरी में गिरा मकान, दहशत में लोग

आज सुबह चरखी दादरी जिले में भारी बारिश के कारण एक मकान की छत ढह गई। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी, हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

  • 10 जुलाई: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत में 50-75% बारिश की संभावना।
    वहीं, जींद, सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25-50% तक बारिश का अनुमान है।

  • 11 जुलाई: यमुनानगर, पंचकूला, हिसार, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में मध्यम बारिश, अन्य 13 जिलों में हल्की बारिश के आसार।

  • 12 जुलाई: 14 जिलों में 25-50% बारिश जबकि 8 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।


बारिश सामान्य से अधिक, तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, अब तक राज्य में औसतन 111.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 83.9 मिमी होना चाहिए। यानी इस बार 32% अधिक बारिश हो चुकी है।

हिसार में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। वहीं अंबाला में तापमान में गिरावट के साथ 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *