• Wed. Aug 26th, 2026

हरियाणा :नई सरकार विधानसभा में पास करेगी फ्लोर टेस्ट , CM नायब सैनी विधानसभा में साबित करेंगे बहुमत

हरियाणा। हरियाणा में नई सरकार आज विधानसभा में फ़्लोर टेस्ट पास करेगी। जानकारी के अनुसार फ्लोर टेस्ट के लिए आज विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया गया है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे से विधानसभा का सत्र शुरू होगा।इससे पहले नए सीएम नायब सैनी ने विधायक दल की मीटिंग बुलाई है। इसमें भाजपा के 41 विधायकों के साथ 7 निर्दलीय विधायक भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सैनी ने दावा किया है कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है। इसमें 7 निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

विधानसभा में फ्लोर टेस्ट को लेकर नए सीएम नायब सिंह सैनी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 48 विधायकों का समर्थन पत्र दिया गया है। मंगलवार को शपथ लेने के बाद सीएम सैनी ने कैबिनेट की बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने कहा, “आज हमारे मंत्रिमंडल ने मनोहर लाल खट्टर का धन्यवाद किया है। केंद्रीय नेतृत्व, पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह का धन्यवाद करता हूं. हरियाणा के इंचार्ज और प्रभारी का भी धन्यवाद करता हूं। ”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “हम मजबूती से हर व्यक्ति तक सरकार पहुंचे उस कार्य को आगे बढ़ाते हुए लोगों की अपेक्षाओं पर काम करेंगे। विधानसभा का सत्र सुबह 11 बजे होगा। 48 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को दिया गया है और कल विश्वास प्रस्ताव हम हासिल करेंगे। जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे मजबूती से आगे लेकर जाएंगे ”

सांसद नायब सैनी बने सीएम
पहली बार बीजेपी सांसद बने नायब सिंह सैनी ने पांच कैबिनेट सहयोगियों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला सहित उनके पूरे मंत्रिमंडल ने मंगलवार सुबह इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बीजेपी विधायकों की बैठक के दौरान अगले मुख्‍यमंत्री के लिए सैनी का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया। वह राज्य में चुनाव होने तक सात महीने के लिए मुख्यमंत्री रहेंगे।

सैनी जाति की कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, हिसार और रेवाड़ी जिलों में अच्छी खासी आबादी है। सैनी के साथ कंवर पाल गुज्जर, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जे.पी. दलाल और बनवारीलाल ने मंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में अनिल विज नहीं पहुंचे, जो खट्टर सरकार में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री थे। वह सैनी का नाम प्रस्तावित होते ही सुबह की बैठक से उठकर चले गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *