• Tue. Sep 1st, 2026

Haryana News :भिवानी में बॉस्केटबॉल खिलाड़ी अंजू ने एचसीएस परीक्षा में पाया 9वां रैंक

भिवानी। एचसीएस परीक्षा परिणाम में स्थानीय सैक्टर-13 निवासी अंजू ने 9वां रैंक हासिल किया है।जिसके बाद अंजू की उपलब्धि पर उन्हे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार को डा. फूल सिंह धनाना सहित अन्य सैक्टरवासियों ने अंजू को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर डा. फूल सिंह ने कहा कि एचसीएस परीक्षा परिणाम में कुल 122 बच्चों का चयन हुआ है, जिसमें सैक्टर-13 निवासी अंजू का 9वां रैंक है। उन्होंने बताया कि अंजू की इस उपलब्धि ने ना केवल उनके परिजनों, बल्कि समस्त भिवानीवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। डा. फूल सिंह ने कहा कि अंजू सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में होनहार नही है, बल्कि बॉस्केटबॉल की भी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है। उन्होंने कहा कि अंजू ने ना केवल शिक्षा, बल्कि खेल के क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए अपनी प्रतिभा का शासनदार प्रदर्शन किया है।

इस मौके पर अंजू ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पिता सूबेदार मेजर रामफल, अमरकला देवी सहित गुरूजनों को दिया है। अंजू की उपलब्धि पर सैक्टर-13 की दि भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा, पार्षद सूर्या, प्रधान संदीप तंवर, कांग्रेस नेता धीरज सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय पंचगांवा, जजपा नेता विजय गोठड़ा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *