• Tue. Aug 25th, 2026

Haryana News :रोहतक में CM नायब सैनी ने खेल गौरव पुरस्कार से खिलाड़ियों को किया सम्मानित

 Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को रोहतक में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रोहतक में भारत माता का मस्तक पूरे विश्व में ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनसे संवाद करने का सौभाग्य मिला।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 2036 में भारत में ओलंपिक खेल करवाने की योजना बना रहे हैं। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को और मजबूती मिलेगी। सैनी ने हरियाणा खेल गौरव पुरस्कार कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों को हरियाणा खेल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार नौकरियों के साथ-साथ 4.50 करोड़ से 6 करोड़ रुपये तक नकद पुरस्कार देती है।

खेलों को बढ़ावा दे रही हरियाणा सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। हरियाणा की खेल नीतियां देश में पहले नंबर पर है। सोनीपत में खेल यूनिवर्सिटी का निर्माण करवाया जा रहा है। प्रदेश सरकार खेल नीति बनाकर जीरो ग्राउंड से लेकर ओलंपिक खेलों में भागीदारी के लिए खिलाड़ियों का पूरा सहयोग कर रही है। खिलाड़ियों की समस्या को लेकर सरकार संवेदनशील है। चार जून को आचार संहिता खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा।

इन्हें किया सम्मानित

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक निवास हुड्डा, महिला बॉक्सर एवं वर्ल्ड चैंपियन स्वीटी बूरा, द्रोणाचार्य अवार्डी रामबीर खोखर, द्रोणाचार्य अवार्डी नरेंद्र सैनी, अर्जुन अवार्डी राममेहर सिंह, अर्जुन अवार्डी दीपक पुनिया, अर्जुन अवार्डी पूजा कादियान, अर्जुन अवार्डी साक्षी पूनिया, ध्यानचंद अवार्डी मनोज कुमार, भीम अवार्डी शिवानी कटारिया, भीम अवार्डी जैयंती पाठक, भीम अवार्डी कविता गोयत, भीम अवार्डी सोनिया चहल, भीम अवार्डी निशा, रीतिका हुड्डा, वंशज, निक्की, रीतिक दहिया, कोच मनदीप, दिनेश कुमार, अमनप्रीत, जगमाल नरवाल समेत कई खिलाड़ी और कोच को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *