• Sun. Aug 30th, 2026

Haryana News:प्रिंसिपल ने शिक्षिका से की छेड़छाड़ ,कहा – ‘ कमाल की दिख रही हो ,मुझे खुश कर दो , फिर…’,

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में शिक्षिका ने स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ करने के साथ अभद्र बोलने का आरोप लगाया है।महिला ने इसको लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला महिला थाना पुलिस के पास पहुंचा तो जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।डीएसपी इस मामले की खुद जांच कर रहे हैं और शिक्षिकाओं के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि वह एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद पर है। करीब आठ माह पहले इस स्कूल में स्थानांतरित होकर आई हूं।उन्होंने बताया कि एक दिन स्कूल प्राचार्य ने अपने कक्ष में विद्यालय के कार्य के लिए बुलाया कहा कि आज तो कमाल की दिख रही हो और मेरी तरफ गंदी नजर से देखने लगा।

इसके कुछ दिनों बाद जब उसने टाइम टेबल को लेकर अनुरोध किया तो उन्होंने एक गंदी हंसी के साथ मुझसे कहा कि आप बस मुझे खुश कर दीजिए और मैं आपके सारे कलांश हटा दूंगा। छुट्टी लेने पर एक दिन पहले उन्होंने कहा कि आपको जब भी कोई निजी समस्या हो तो मुझे पर्ची में लिखकर दे दिया करो, मैं किसी को नहीं बताउंगा।जिसके बाद महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मामले को लेकर जब सूचना मिली तो डीएसपी खुद इसकी जांच में जुट गए। पुलिस ने अन्य शिक्षिकाओं के बयान भी दर्ज किये हैं।

फतेहाबाद के डीएसपी जयपाल सिंह ने बताया कि वो खुद शनिवार को जांच करने के स्कूल गए थे। वहां से शिक्षिकाओं के बयान लिए गए है। अभी प्राचार्य पर आरोप लगे है। मामला दर्ज करके इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *