• Sun. Sep 13th, 2026

HARYANA NEWS : नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला कैदी से दुष्कर्म, दो कैदियों पर आरोप

HARYANA NEWS : हरियाणा के जींद में जेल में बंद महिला कैदी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 2 कैदियों द्वारा रेप किये जाने का मामला सामने आया है । मामला दो माह पहले का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला कैदी से यह वारदात रोहतक PGI रोहतक में पुलिस वैन में हुई। जिसके बाद जींद पुलिस ने थाना सिविल लाइन में इस संबंध में जीरो FIR दर्ज कर रोहतक पुलिस को भेज दी है।

पुलिस से मिली जानकारी एक अनुसार जींद जेल में एक महिला नशीले पदार्थ की तस्करी के जुर्म में सजा काट रही है। महिला कैदी का रोहतक पीजीआई से इलाज चल रहा है। बीती 20 फरवरी को जेल के वाहन (प्रिजनर वैन) से उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया था। वैन में उसके साथ कैदी मनीष व गांव धनौरी निवासी सतीश भी था। पीजीआई में वैन काे खड़ा कर सुरक्षाकर्मी कागजात तैयार करवा रहे थे।

महिला कैदी का आरोप है कि साथ गए दोनों कैदियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उन्होंने उसके साथ रेप किया। आरोप लगाने वाली महिला कैदी के खिलाफ भी तनाव के चलते जेल में जान देने की कोशिश करने का मामला दर्ज है। मनीष व बंदी सतीश के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *