• Sat. Sep 5th, 2026

फतेहाबाद में लघु सचिवालय में सीएम फ्लाइंग की रेड, फसलों के मुआवजे नहीं मिलने की शिकायत पर ली रिपोर्ट

फतेहाबाद लघु सचिवालय स्थित जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में वीरवार को सीएम फ्लाइंग ने अपनी टीम के साथ रेड की। इसके साथ गुप्तचर विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए फसलों के मुआवजा की वितरण संबंधी रिपोर्ट ली गई।

जानकारी के अनुसार किसानों की ओर से बार-बार फसल मुआवजा नहीं देने की शिकायतों को लेकर यह रेड संबंधी कार्रवाई की गई है। पिछले दिन रतिया हलके के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष भी मुआवजा वितरण नहीं होने का मामला रखा गया था। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सदस्यों ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से मुआवजा वितरण की जानकारी ली। इसके अलावा तहसीलदारों के अकाउंट की जानकारी भी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *