• Sun. Aug 23rd, 2026

Haryana के हर गांव होंगे प्रकाशमान, लगाई जाएगी स्ट्रीट लाइटें

Haryana,  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य भर में 10,000 से अधिक आबादी वाले 750 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से राज्य के बड़े गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पलवल जिले के धतीर गांव के निवासियों से बातचीत करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था करने का निर्णय जल्द लिया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, खट्टर ने कहा, ‘राज्य सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा, “आज विकास के मामले में केंद्र और राज्य सरकार की मंशा साफ है।

खट्टर ने अपने ‘जन संवाद’ कार्यक्रम के तहत पलवल का दौरा किया। जन संवाद कार्यक्रम के तहत वह गांवों का दौरा करते हैं और लोगों के साथ बातचीत करते हैं।

Haryana, पांच हजार प्रतिशत बढ़ी साइबर क्राइम की घटनाएं

पलवल के बागपुर गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में खट्टर ने गांव के बालिका प्राथमिक विद्यालय का उन्नयन करने के अलावा सोलरा सड़क के लिए 4.15 करोड़ रुपये और बागपुर सड़क के लिए 2.10 करोड़ रुपये मंजूर करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने गांव की महिलाओं के लिए रोजगार की मांग पर दो स्वयं सहायता समूहों के गठन का आदेश दिया।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *