• Sun. Aug 30th, 2026

Haryana, रिश्वत लेते पकड़ा गया उपनिरीक्षक, मांगी थी 50 हजार की रिश्वत

Haryana पुलिस के एक उपनिरीक्षक को यमुनानगर जिले में खनन सामग्री ले जा रहे ट्रकों की सुरक्षित आवाजाही के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। राज्य के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने यह जानकारी दी।

भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी धर्मपाल सढौरा पुलिस थाने का प्रभारी (एसएचओ) है। उन्होंने आगे कहा कि यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की गई थी।

जानकारी मिली थी कि सढौरा क्षेत्र से खनन सामग्री ले जा रहे ट्रकों को सुरक्षित मार्ग प्रदान करने के लिए एसएचओ ने प्रति वाहन 2,500 रुपये रिश्वत की मांग की थी। एसएचओ ने 20 वाहनों के लिए 50,000 रुपये रिश्वत मांगी थी।

Gurugram, चार नयी परियोजनाएं होगी विकसित, 3,400 करोड़ रुपये से होगा विकास

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। प्रवक्ता ने कहा, शिकायतकर्ता को 50,000 रुपये और वाहनों की सूची लेकर थाने में अपने कमरे में बैठे एसएचओ धर्मपाल के पास भेजा गया। एसीबी की टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत और वाहनों की सूची लेते हुए धर्मपाल को रंगे हाथों पकड़ लिया।

थाना प्रभारी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।” उन्होंने बताया कि धर्मपाल के खिलाफ पंचकूला के एसीबी थाने में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *