• Sun. Aug 2nd, 2026

Haryana Weather: हरियाणा में जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने इन चार जिलों में तेज बारिश अलर्ट किया जारी

Haryana Weather: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मानसून एक्टिव बना हुआ है। ऐसे में आज मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें फरीदाबाद, पलवल, नूंह और रेवाड़ी शामिल है। वहीं कल यानि 28 अगस्त को करनाल, सोनीपत, कैथल, झज्झर, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, नूंह और रेवाड़ी में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

हिसार चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के अध्यक्ष डा. एमएल खिचड ने बताया कि राज्य में 31 अगस्त तक मौसम परिर्वतन शील रहने की संभावना है। मानसून ट्रफ रेखा दिल्ली के उत्तर में निचले स्तर पर शिफ्ट हो गई है, इसलिए सतही हवा पश्चिमी दिशा में बदल गई है। पश्चिमी हवाएं कम आर्द होने के कारण तापमान बढ़ाती है, लेकिन अब मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे हालातों में सूबे में बारिश के आसार बने हुए हैं। 27 से 31 अगस्त तक बीच- बीच में तेज हवाएं एवं चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना है. तापमान में कमी आने की संभावना है और हवा में नमी की मात्रा में बढोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *