• Tue. Sep 1st, 2026

Haryana Weather Update: मौसम विभाग ने पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी , जानिए मौसम अपडेट

हरियाणा में बारिश के चलते मौसम ठंडा बना हुआ है। लोगों को पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से राहत मिली हुई है।मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पांच जिलों महेंद्रगढ़, पंचकूला, रेवाड़ी, भिवानी और चरखी-दादरी में भारी बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। इसके अलावा प्रदेश में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसूनी हवाओं के चलते 16 अगस्त तक मानसून की सक्रियता अधिक रहेगी। 15 से 16 अगस्त तक राज्य में तेज वर्षा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *