• Thu. Sep 3rd, 2026

Haryana Weather Update :लू का येलो अलर्ट जारी ,10 जिलों में तापमान बढ़ोतरी की संभावना

Haryana Weather Update :हरियाणा में मौसम विभाग ने लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के सभी 10 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में हालत ज्यादा खराब हो सकती है। इन जिलों में चार से पांच दिनों की अवधि में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विभाग का कहना है कि हालाँकि अन्य जिलों में थोड़ी राहत रहेगी। जिन जिलों में गर्मी का प्रकोप रहेगा, वहां 30 से 40 की स्पीड से गर्म हवाएं चलेंगी। हरियाणा में 31 मई तक गर्मी का प्रकोप रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *