• Fri. Sep 4th, 2026

Haryana, गांव में महिला का अधजला धड़ मिलने से सनसनी

death

Haryana, जिले में मानेसर के एक गांव में शुक्रवार को एक महिला का अधजला धड़ मिला है। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या की गई है।

पुलिस के अनुसार, कुकडोला गांव निवासी उमेद सिंह ने उन्हें बताया कि पचगांव चौक से कासन गांव की ओर जाने वाली सड़क के किनारे उनके खेत में बने एक कमरे में क्षत-विक्षत धड़ मिला।

पुलिस ने बताया कि महिला के कटे हाथ, पैर और सिर की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को मानेसर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 201 (साक्ष्य मिटाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Haryana, कैंसर रोगियों को नकली इंजेक्शन बेचने वाला गिरफ्तार

मानेसर थाने के पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है और शव को कमरे में जलाने का प्रयास किया गया।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *