• Fri. Sep 11th, 2026

Haryana, शराब ठेका खोलने पर महिलाओं ने किया रोड जाम

Haryana, हरियाणा के पानीपत में बाबरपुर गांव के ग्रामीणों ने रास्ते पर शराब का ठेका खोलने का विरोध शुरू कर दिया है, जिसके चलते गांव वालों ने बडोली-बाबरपुर रोड जाम कर दिया।

महिलाओं का आरोप है कि वो यहां पर किसी भी हाल में ठेका नहीं खुलने देंगी। इसके बावजूद शराब के ठेकेदार बडोली गांव से बाबरपुर आने वाले रास्ते पर शराब का ठेका खोलने की तैयारी में हैं।

बाबरपुर और बडोली गांव की महिलाओं का कहना है कि यह गांव की एंट्री का मुख्य मार्ग है। महिलाओं ने बताया कि यहां से गांव की महिलाएं और लड़कियां गुजरती है। पास में ही स्कूल है, जहां से आते-जाते लड़कियों को परेशानी होगी.जहां पर शराब का ठेका खोलने की बात कही जा रही है, वहां पर मंदिर भी है।

Accident, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत, 12 घायल

ग्रामीणों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी और आबकारी विभाग के अधिकारी गांव पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझाया और शराब ठेका किसी दूसरी जगह खोलने की बात कही।

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक इस रास्ते पर शराब ठेका लगाने का काम पूरी तरह से बंद नहीं किया जाता वो तब तक मानेंगे नहीं।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *