• Sat. Sep 12th, 2026

“मेरा फैन श्मशान हो रहा है… अमित सैनी रोहतकिया का बेटे की मौत के बाद नया गाना , हर कोई हुआ भावुक

हरियाणा। हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया ने बेटे की मौत के बाद नया गाना रिलीज़ किया है। जिसमें उन्होंने अपने बेटे को याद करते हुए भावुक सॉन्ग गाया है। उन्होंने कहा -जो लोगों को हंसावे उसे रोना पड़ता है। मेरा फैन श्मशान हो रहा है…। इस गाने को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। जिसके बाद लोग उन्होंने सांत्वना भी दे रहे हैं। साथ ही इसको सुनकर हर कोई भावक हो गया। करीब 20 दिन पहले उनके बड़े बेटे मन्नत की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।

गाने के बोल…
‘जो लोगों को हंसावे उसे रोना पड़ता है। मुझे नींद की गोली लेकर सोना पड़ता है। मैंने सोचा तू दुनियां हिलाकर जाएगा। थोड़ा पाने से पहले खोना पड़ता है। यो मेरे कई बंदे खा गया, मुझे लग रहा है मेरा एंटी भगवान हो रहा है। मुझे बार-बार अपने पास बुलाता रहता है, लग रहा है मेरा फैन श्मशान हो रहा है।’

 

इंस्टाग्राम पर 3.8 मिलियन लोगों ने सुना गाना
इंस्टाग्राम पर अमित सैनी रोहतकिया के कुल 1.6 मिलियन फॉलोअर हैं। 2 दिन में उनके इस गाने को इंस्टाग्राम पर 3.8 मिलियन लोगों ने देखा है और 3,09,055 लोगों ने लाइक किया है। वहीं फेसबुक पर उनके 10 लाख फॉलोअर है। फेसबुक पर इस गाने को 12 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *