• Tue. Sep 8th, 2026

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री Anil Vij ने एक्स पर बायो में किया बदलाव , हटाया ‘मोदी का परिवार’

हरियाणा :हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की नाराजगी अभी भी बरकरार है इस बात का अंदाजा हम उनके सोशल मीडिया के एक्स हैंडल के बायो में बदलाव के जरिये लगा सकते हैं।

दरअसरल अनिल विज ने भी भाजपा के अन्य नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और विधायकों आदि की तरह अपने एक्स हैंडल के बायो में (मोदी का परिवार) लिखा हुआ था। जिसे अब उन्होंने हटा दिया है।उसकी जगह उन्होंने पूर्व गृहमंत्री, हरियाणा, भारत लिखा है।

नायब सैनी को सीएम बनाने के बाद से नाराज
बता दें कि विज प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने के बाद से ही चर्चा में हैं। भाजपा नेतृत्व के नायब सिंह सैनी को सीएम बनाना अनिल विज को रास नहीं आया। विज ने बीच-बीच में अपनी नाराजगी के बाद कई ऐसे बयान दिए।जिसके बाद विपक्ष ने भी शायराना अंदाज में अनिल विज को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा- ‘वो इतना रुठे कि सनम ने मनाना ही छोड़ दिया’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *