• Tue. Aug 25th, 2026

क्या आप भी मथुरा, वृंदावन और इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी मनाने गए हैं तो जानिए यहां के श्याम कार्यक्रम

जानिए मथुरा, वृंदावन और इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के कार्यक्रम का समय

जन्माष्टमी का त्योहार पूरे भारत में सभी भक्तो द्वारा बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यह पर्व श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। इस वर्ष भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि दो दिन पड़ रही है जिस कारण जन्माष्टमी का पर्व भी दो दिन मान्य होगा। आइए जानते हैं कि मथुरा, वृंदावन और इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी का पूरा ब्यौरा।

गोकुल में जन्माष्टमी वैसे तो पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है, लेकिन गोकुल का नजारा थोड़ा अलग है। लगभग 5000 साल पहले द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने अपने बचपन के 11 साल एक महीना इसी जगह पर बिताए थे।कहते हैं कि श्री कृष्ण ने ठुमक-ठुमक कर चलना यहीं सीखा था। माखन मिश्री भी यहीं चुराया और गाय भी यहीं चराई थी। गोकुल के ही घाट पर उन्होंने बाल लीलाएं की हैं।

जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री कृष्ण माता देवकी के गर्भ से अवतरित हुए थे। मथुरा वृंदावन और इस्कॉन मंदिर का जन्माष्टमी उत्सव केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां पर जन्माष्टमी 7 सितंबर यानी आज मनाई जाएगी। आइएआपको बताते हैं की मथुरा, वृंदावन और इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी मनाने का सही समय।

मथुरा, वृंदावन और इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी
 पूजा का समय
निशिता पूजा का मुहूर्त 8 सितंबर, 11:56 से 12:42 तक
जन्माष्टमी पारण समय 8 सितंबर के बाद, सुबह 06:02 मिनट तक
मध्यरात्रि का क्षण 8 सितंबर, सुबह 12:19 मिनट
चंद्रोदय समय 11:43 मिनट तक
अष्टमी तिथि प्रारंभ 6 सितंबर, दोपहर 03:37 मिनट
अष्टमी तिथि समाप्त 7 सितंबर, 04:14 मिनट तक
रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ 6 सितंबर, 09:20 मिनट पर
रोहिणी नक्षत्र समाप्त 7  सितंबर 10:25 मिनट तक

 

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम

बांके बिहारी की पूजा  समय
श्रृंगार आरती सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर
राजभोग आरती सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर
कपाट बंद करने का समय दोपहर 12 बजे
कपाट खुलने का समय शाम 5 बजकर 30 मिनट पर
शयन भोग आरती रात 9 बजकर 30 मिनट पर
ठाकुर जी का अभिषेक रात 12 बजे
मंगला आरती आधी रात में 1 बजकर 55 मिनट पर

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *