• Tue. Aug 25th, 2026

T -SERIES “डियर जस्सी ” को हाईकोर्ट ने दी राहत, फिल्म पर लगी रोक हटाई ,बताया ये कारण

चंडीगढ़।T -SERIES “डियर जस्सी ” को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है।पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लुधियाना की अदालत के फिल्म के प्रदर्शन पर रोक के आदेश को रद्द कर दिया है। जिसके बाद ऑनर किलिंग को लेकर सच्ची घटना पर आधारित फिल्म डियर जस्सी को रिलीज करने का रास्ता साफ हो गया। हाईकोर्ट ने टी-सीरीज की ओर से दाखिल याचिका को मंजूर करते हुए कहा कि मानवीय व्यवहार कॉपीराइट की श्रेणी में नहीं आता है।

याचिका दाखिल करते हुए टी सीरीज ने बताया था कि कनाडा के एक लेखक ने ऑनर किलिंग पर किताब लिखी थी। इस लेखक से कंपनी ने पांच हजार कैनेडियन डॉलर में कॉपीराइट खरीदा था। फिल्म बन कर तैयार हो गई और उनका काफी पैसा इस पर लग गया और इसी बीच मोहाली की ड्रीम लाइन रिएलिटी मूवी कंपनी ने इस कहानी पर अपना कॉपीराइट बताते हुए लुधियाना की अदालत में केस दाखिल कर दिया। अदालत ने कंपनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी।

कंपनी का दावा था कि उन्होंने जस्सी के पति से कॉपीराइट लिया है। इसके खिलाफ टी-सीरीज ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट ने कहा कि मानवीय व्यवहार कॉपीराइट की श्रेणी में नहीं आता है। ऐसे में हाईकोर्ट ने लुधियाना की अदालत का आदेश रद्द करते हुए फिल्म के रिलीज का रास्ता साफ कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *