• Fri. Sep 4th, 2026

CM मनोहर लाल व गृहमंत्री अनिज विज को लाई डिटेक्ट टेस्ट करवाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा।हरियाणा में CM मनोहर लाल व गृहमंत्री अनिज विज की हत्या की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ऐलनाबाद के गांव तलवाड़ा खुर्द निवासी एडवोकेट जरनैल सिंह बराड़ को गत रात्रि उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। एडवोकेट जरनैल सिंह बराड़ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री की हत्या करने की धमकी देने के आरोप में एक मैसेज लिखकर उसको ग्रुप में शेयर कर दिया था।

Advocate Jarnail Singh Brar Arrested In Sirsa For Threatening To Kill Cm  Manohar Lal And Home Minister Anil - Amar Ujala Hindi News Live - Sirsa: सीएम  मनोहर लाल व गृहमंत्री अनिज

उन्होंने लिखा था कि किसान आंदोलन में शहीद होने वाले शुभकरण पर गोलियां सरकार के आदेश पर चलाई गई है। अगर सरकार इस बात को नहीं मानती है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृहमंत्री अनिल विज को एक महीने के अंदर अंदर आपना लाई डिटेक्ट टेस्ट करवाना चाहिए।अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री अपना लाई डिटेक्ट टेस्ट नहीं करवाते तो मैं इनकी हत्या करने को मजबूर रहूंगा। उन्होंने लिखा था कि किसान आन्दोलन पर गोलियां चलाना कायरता और भारत की एकता, अखंडता, लोकतंत्र पर सीधा हमला है। भारत की एकता, अखंडता और लोकतंत्र पर हमला कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। गोलियां मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के आदेश के बिना कभी नहीं चलाईं जाती। उन्होंने लिखा था कि मैं किसान आन्दोलन पर गोलियां चलाना और शुभकरण की हत्या लोकतंत्र की हत्या मानता हूं।

आन्दोलन करना, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र का मूल आधार है। आम लोगों पर गोलियां चलाने का अधिकार सिर्फ तभी है जब आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को बहुत बड़ा खतरा हो। लेकिन किसान आन्दोलन में ऐसा कोई खतरा नहीं था। लोकतंत्र में प्रदर्शन करना नागरिकों का मौलिक अधिकार है इसलिए सबसे पहला लोकतंत्र पर हमला आन्दोलनकारी किसानों को हरियाणा की सीमा पर रोकना है। ट्रैक्टरों को रोकना दूसरा हमला है। गोलियां और आंसू गैस चलाना तीसरा बड़ा हमला है।

जब इस वायरल मैसेज की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने एडवोकेट जरनैल सिंह बराड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *