302

Found

The document has been temporarily moved.

  • Wed. Jul 22nd, 2026

HISAR NEWS :पति ने पत्नी और बच्चों को बुरी तरह पीटा,डायल 112 के साथ की धक्का -मुक्की

HISAR NEWS : हरियाणा के हिसार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बुरी तरह से मारपीट करने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो आरोप है कि पुलिस कर्मियों के साथ भी धक्का मुक्की की गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में ज्ञानपुरा निवासी महिला मीना ने बताया कि उसका पति शराबी है। वह हर रोज शराब पीकर उसके व उसके बच्चों के साथ गाली गलौज व मार पिटाई करता है। 18 अप्रैल को शाम को करीब 7 बजे उसका पति शराब पीकर घर पर आया और आते ही मार पिटाई करने लगा।

उसने बताया कि खुद के बचाव के लिए उसने पति को धक्का दिया, तो वह फर्श पर गिर गया। इससे अशोक को चोट लग गई। इसके बाद पति ने उसे व बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। हाथ में गंडासा लेकर उन पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद उन्होंने डायल- 112 पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस स्टाफ के साथ भी उसके पति ने झगड़ा किया, धक्का मुक्की की व गाली गलौज किया। महिला ने कहा कि उनको अपने पति से जान का खतरा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

302 Found

302

Found

The document has been temporarily moved.