• Fri. Aug 28th, 2026

Fatehabad School Director Suicide Case : राघव बत्रा के सुसाइड को लेकर बड़ा खुलासा ,बाप-बहन बने मौत का कारण

Fatehabad School Director Suicide Case : हरियाणा के फतेहाबाद में निजी स्कूल संचालक राघव बत्रा के सुसाइड को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। राघव की पत्नी के कहने पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में उसके (राघव) पिता, माता, बहन व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक राघव बत्रा की पत्नी प्रियंका ने बताया कि उसके पति सीमा संस्कार स्कूल के डायरेक्टर थे, जबकि वह प्रिंसिपल थी। उसकी ननद शिल्पा स्कूल सोसाइटी मेंबर होने के नाते कामकाज संभालती थी। ससुर वेदप्रकाश बतरा स्कूल सोसाइटी के अध्यक्ष हैं।

प्रियंका का आरोप है कि उनकी कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे सुखविंद्र उर्फ शीना की 7-8 माह से उनके परिवार व घर में काफी दखल अंदाजी हो गई। सुखविंद्र के कहने पर उसके सास-ससुर व ननद शिल्पा उनसे झगड़ा करते थे। जिसके चलते उस एयर उसके पति को घर से निकाल दिया गया।

जिसके बाद वो दोनों किराये पर मकान लेकर रह रहे हैं।इसके बाद सुखविंद्र ने ऐसा षड्यंत्र रचा की ससुर, सास, उसकी ननद ने उन्हें मार्च 2024 के नए सेशन से स्कूल से अलग कर दिया।साथ ही धमकी दी गई कि यदि राघव और वह स्कूल में दिखाई दिए तो उन्हें बलात्कार के झूठे केस में फंसा देंगे। जिससे परेशान होकर उसके पति ने बीती दोपहर को अपनी जान दे दी।

 

फतेहाबाद थाना पुलिस ने प्रियंका की शिकायत पर आरोपी पिता वेदप्रकाश बतरा, मां पुष्पा, बहन शिल्पा व सुखविंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अपनी आगामी जाँच शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *