• Fri. Sep 4th, 2026

जन्माष्टमी पर हरियाणा में 7 सितंबर को अवकाश घोषित

Haryana, पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने अपने आदेश में बदलाव करते हुए जन्माष्टमी पर्व के लिए सात सितंबर को राजपत्रित अवकाश घोषित किया।

अवकाश में बदलाव की अधिसूचना मंगलवार को मुख्य सचिव की ओर से जारी की गई।  इस बात की जानकारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है। सरकार ने इससे पहले जन्माष्टमी के लिए छह सितंबर को अवकाश अधिसूचित किया था।

Bharat vs India, बांटने वाली इस राजनीति के सामने नहीं झुकेंगे- कांग्रेस

अधिसूचना में कहा गया, ‘‘यह अधिसूचित किया जाता है कि हरियाणा सरकार के अधीन विभागों/बोर्डों/निगमों, शैक्षणिक और अन्य संस्थानों में छह सितंबर के बजाय सात सितंबर 2023 को जन्माष्टमी पर्व के कारण राजपत्रित अवकाश मनाया जाएगा, पूर्व अधिसूचना 16 दिसंबर 2022 को जारी की गई थी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *