• Mon. Aug 24th, 2026

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर स्क्रीनिंग टेस्ट रद्द, HPSC ने जारी किया आदेश

Byalakhharyana@123

May 9, 2025
हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर स्क्रीनिंग टेस्ट रद्द, HPSC ने जारी किया आदेशहरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर स्क्रीनिंग टेस्ट रद्द, HPSC ने जारी किया आदेश

चंडीगढ़:
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने राज्य में होने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के स्क्रीनिंग टेस्ट को रद्द कर दिया है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह फैसला एहतियातन लिया गया है।

केमिस्ट्री और फिजिक्स विषयों के लिए 11 मई को परीक्षा आयोजित की जानी थी। लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और मौजूदा हालात को देखते हुए HPSC ने यह निर्णय लिया है।

आयोग ने कहा है कि स्क्रीनिंग टेस्ट की नई तारीखों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

#HPSC #AssistantProfessor #ExamCancelled #HaryanaNews #IndiaPakistanTension #EducationUpdate

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *