• Wed. Sep 2nd, 2026

HSSC ने Group-C की परीक्षाओं लेकर जारी किया अपडेट , देखें कब और कहां होंगे पेपर

चंडीगढ़। HSSC ने Group-C की परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पांच ग्रुपों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने सुबह और शाम दो सत्रों में होने वाली परीक्षाओं के लिए 30 और 31 दिसंबर की तिथियां तय की हैं। इन ग्रुपों की परीक्षाएं करनाल और कुरुक्षेत्र में होंगी। इसके अलावा, 6 और 7 जनवरी को भी स्क्रीनिंग परीक्षाएं होंगी। इसके लिए आयोग जल्द शेड्यूल जारी करेगा।

आयोग ने ग्रुप सी के कुल 32 हजार पदों के लिए 63 ग्रुप बनाए थे। 12 हजार पदों के लिए 56 और 57 नंबर ग्रुप के अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग परीक्षाएं पहले ही हो चुकी हैं। इनके अलावा, शेष 61 वर्गों की परीक्षाएं करानी हैं। इनमें से शुक्रवार को पांच ग्रुपों का शेड्यूल जारी किया गया।

जानें कब होगी परीक्षा
ग्रुप 30 व 23 के अभ्यर्थियों की परीक्षा 30 दिसंबर को सुबह और शाम के सत्र में होगी, जबकि ग्रुप 22, 16 और 47 के अभ्यर्थियों की परीक्षाएं 31 दिसंबर को दोनों सत्रों में होंगी। 26 से अभ्यर्थी प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *