• Sun. Aug 23rd, 2026

पत्नी की इच्छा पूरी नहीं करने पर पति को धोना पड़ा जान से हाथ , पत्नी ने मारा जोरदार पंच

पत्नी की इच्छा पूरी नहीं करने पर पति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जी हाँ आपने बिलकुल सही सुना एक महिला ने अपने पति को ऐसा जोरदार पंच मारा कि पति की जान चली गयी। वारदात महाराष्ट्र के पुणे में वनावडी इलाके की पॉश सोसायाटी में हुई है। पुलिस ने हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मशहूर बिजनेसमैन निखिल खन्ना के रूप में हुई। वहीं आरोपी का नाम रेणुका है, जिसने निखिल से 6 साल पहले लव मैरिज की थी। मृतक के परिजनों के मुताबिक, निखिल की मौत नाक से ज्यादा खून बहने की वजह से हुई, लेकिन पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। दूसरी ओर, वनवाडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने की एक वजह बताई है, जिसकी पुष्टि के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है।

मामला ये था की शुक्रवार दोपहर को निखिल और रेणुका के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच कई दिन से अनबन चल रही थी। रेणुका निखिल से नाराज थी, क्योंकि वह उसे जन्मदिन मनाने के लिए दुबई लेकर नहीं गया था। उसने महंगे तोहफे भी नहीं दिए थे। कुछ दिन पहले रेणुका अपने किसी रिश्तेदार का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन निखिल उसे लेकर नहीं गया। रेणुका इसकी वजह पूछ रही थी, जो निखिल ने नहीं बताई। इसी गुस्से में दोनों में हाथापाई हो गई। इस हाथापाई में रेणुका ने निखिल की नाक पर जोरदार पंच मार दिया। इससे निखिल का नाक और दांत टूट गए। यह देखकर रेणुका घबरा गई। उसने ससुरालियों और मायके वालों को फोन किया, जिन्होंने मौके पर आकर निखिल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से अस्पताल पहुंचने तक उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *