• Wed. Sep 2nd, 2026

लंदन से लौटे पति की निर्मम हत्या! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर शव को ड्रम में डाला, 12 दिन घूमती रही बॉयफ्रेंड के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो-फोटो डालती रही

Byalakhharyana@123

Mar 19, 2025
Meerut Saurabh murder case: Muskan and Sahil are restless in jail, worried about not getting drugs for 4 daysMeerut Saurabh murder case: Muskan and Sahil are restless in jail, worried about not getting drugs for 4 days

मेरठ में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। लंदन से लौटे मर्चेंट नेवी के अफसर सौरभ कुमार राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला उर्फ मोहित के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के चार टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया गया, ताकि किसी को शक न हो।

ऐसे खुला हत्याकांड का राज

18 मार्च को सौरभ का छोटा भाई राहुल इंद्रानगर स्थित उनके घर पहुंचा, जहां उसने मुस्कान को एक अज्ञात युवक (साहिल) के साथ देखा। जब राहुल ने सौरभ के बारे में पूछा, तो मुस्कान सही जवाब नहीं दे सकी। घर से बदबू आने पर राहुल ने शोर मचा दिया। मौके पर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए और पुलिस को बुलाया गया। जब पुलिस पहुंची, तो इस जघन्य हत्या की सच्चाई सामने आई।

2016 में हुई थी लव मैरिज, 2019 में साहिल से अफेयर

सौरभ मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे और अक्सर विदेश में रहते थे। 2016 में मुस्कान से उनकी शादी हुई थी, जो परिवार के विरोध के बावजूद लव मैरिज थी। 2019 में मुस्कान की मुलाकात साहिल से हुई, और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। 2022 तक उनका रिश्ता चलता रहा, लेकिन साहिल शादी के लिए दबाव डालने लगा। उसने मुस्कान से कहा कि सौरभ को रास्ते से हटाना होगा

4 मार्च को सोते समय किया बेरहमी से कत्ल

मुस्कान ने पहले सौरभ को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। फिर साहिल को बुलाया और चाकू से सीने पर वार कर दिया। हत्या के बाद शव को बाथरूम में ले जाकर चार टुकड़े किए गए। सबूत छिपाने के लिए शव के टुकड़ों को प्लास्टिक के ड्रम में डाला और सीमेंट भरकर पैक कर दिया

इंस्टाग्राम पर घूमने की तस्वीरें, शिमला में की शादी

हत्या के बाद 5 मार्च को मुस्कान साहिल के साथ शिमला-मनाली घूमने निकल गई। इस दौरान वह सौरभ का मोबाइल अपने साथ ले गई और उसकी ओर से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजती रही। इंस्टाग्राम पर शिमला-मनाली के फोटोज और वीडियो अपलोड करती रही, ताकि किसी को शक न हो। शिमला के एक मंदिर में दोनों ने शादी भी कर ली

हत्या का राज खुला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जब राहुल को सौरभ की कोई खबर नहीं मिली, तो उसने जांच शुरू की। 18 मार्च को वह घर पहुंचा और मुस्कान को साहिल के साथ देखकर शक हुआ। घर से तेज बदबू आने पर उसने शोर मचा दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची और ड्रम को तोड़ा तो उसमें से सौरभ का शव मिला

पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में साहिल के गांजा पीने की लत और मुस्कान को भी इसकी आदत लगाने की बात सामने आई है। आरोपियों पर हत्या और साक्ष्य छिपाने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

#Tags: #MeerutCrime #MurderCase #MeerutNews #SaurabhRajput #MuskanRastogi #SahilShukla #CrimeNews #AlakhHaryana

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *