• Sun. Aug 23rd, 2026

ICAI ने जारी किया सीए इंटर और फाइनल का रिजल्ट , देखिये टॉपर्स लिस्ट से लेकर रिजल्ट लिंक

ICAI ने सीए इंटर और फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आज सीए फाइनल और इंटर रिजल्ट नवंबर 2023 की घोषणा कर दी है। संबंधित छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।आइसीएआइ द्वारा जारी अधिकारिक सूचना के अनुसार सीए फाइनल में जयपुर के मधुर जैन ने टॉप किया है। जबकि इंटरमीडिएट में मुंबई के जय देवांग ने टॉप किया है।

ICAI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट – icai.nic.in/caresult पर रिजल्ट घोषित कर दिया है।इस लिंक के माध्यम से स्टूडेंट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर से परिणाम और मार्कशीट देख सकते हैं। संस्थान द्वारा साथ ही दोनों परीक्षाओं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। उम्मीदवार ऐसे चेक करें रिजल्ट-

सबसे पहेल आधिकारिक वेबसाइट – icai.nic.in पर जाएं
मुख्य पृष्ठ पर दिख रहे संबंधित लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नं, रजिस्ट्रेशन नं और कैप्चा कोड डालें
रिजल्ट की जांच करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *