• Wed. Aug 26th, 2026

हरियाणा में दीपेंद्र हुड्डा ने गठबंधन के बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस राज में 6000 रूपये तक बढ़ोतरी करने का किया ऐलान

हरियाणा। हरियाणा में दीपेंद्र हुड्डा ने गठबंधन के बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस राज में 6000 रूपये तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। दरअसल हाल ही में मनोहर लाल ने हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन को 3000 करने का ऐलान किया है जिसके बाद दीपेंद्र हुड्डा ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए भाजपा और जजपा गठबंधन पर जमकर कटाक्ष किये।

दीपेंद्र हुड्‌डा ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर की जिसमें कहा कि भाजपा-जजपा ने पेंशन बढ़ोतरी व युवाओं को प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में आरक्षण देने के वादे करते हुए गठबंधन को इनका आधार बताया था। लेकिन लोगों के साथ इसके बिलकुल विपरीत हुआ है। साथ ही दीपेंद्र हुड्‌डा ने दावा किया कि 1 नवंबर 2024 को कांग्रेस सरकार बुजुर्गों को 6 हजार रुपए प्रति माह बुढ़ापा पेंशन देगी।

 

आगे दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर समझौता हुआ, जिसमें एक तरफ सीएम मनोहर लाल व दूसरी ओर दुष्यंत चौटाला थे। 2019 में समर्थन घोषित करके गठबंधन की सरकार का जन्म हुआ था। उसमें इन्होंने कहा कि भाजपा से समझौता हो गया है कि प्राइवेट सेक्टर में हरियाणा के युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरी की गारंटी दी जाएगी। जो अभी तक लागू नहीं हुआ।

इस मुलाकात में 5100 बुढ़ाफी कापा पेंशन देने को लेकर समझौता होने का दावा किया गया था। कांग्रेस कहती थी कि वह दोनों मांगों को पूरा कर रही है और आप हमारे साथ आ जाएं। क्योंकि ये कांग्रेस के घोषणापत्र में ही था। लेकिन वे डबल इंजन की सरकार बनाने को राजी हो गए। आज डबल इंजन से सरकार को लूटने का काम हुआ और जनता से ठगी करने का काम किया है।

इस दौरान दीपेंद्र ने कहा कि 5100 रुपए हर महीने बुढ़ापा पेंशन वर्ष 2019 से मिलनी थी, लेकिन अब तो ये 2024 में भी नहीं मिलने वाली। दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि एक जनवरी से 3 हजार रुपए पेंशन देने की घोषणा की है। जो इस सरकार की आखिरी बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। इसके बाद तो अगली एक नवंबर से कांग्रेस पार्टी 6 हजार रुपए बुढ़ापा पेंशन शुरू करने का काम करेगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश के बड़े बुजुर्गों के साथ जो अपमान हुआ है, उसका बदला जनता वोट की चोट से लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *