• Wed. Aug 26th, 2026

हरियाणा के नूंह में महंगी पड़ी पत्नी की आशिक़ी ,ले ली पति और तीन मासूम बच्चों की जान

हरियाणा ।हरियाणा के नूंह में पूरा क्षेत्र दहल गया जब पत्नी की आशिकी ने ले ली पति और उसके बच्चे की जान। परिजन जब सुबह उठे तो एक व्यक्ति जहां फंदे पर लटका हुआ था वहीं, उसके 3 बच्चे बैड पर मृत पड़े थे। घटना के बाद से बच्चों की मां गायब है। परिवार के लोगों का आरोप है कि महिला ने अपने पति व बच्चों की हत्या की है। पुलिस मौके पर छानबीन में लगी है।पुलिस की छानबीन के बाद ही पूरी घटना से पर्दा उठेगा।

पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांगोली गांव के जीत सिंह उर्फ जीतन और उसकी पति मीना के बीच अक्सर झगड़ा होता रहा था। मीना कई-कई दिनों तक घर से गायब रहती। इसके चलते जीत व परिजनों को उसके चरित्र पर शक था। इस बारे में महिला के मायके को भी बताया गया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।शनिवार सुबह परिजन उठे तो जीत सिंह उर्फ जीतन (34) फंदे से लटका हुआ मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बैड पर लेटे बच्चों को संभाला तो उनकी धड़कनें बंद थी। जीत सिंह उर्फ जीतन का बेटा खिलाड़ी (12) साल, बेटी राधिका (10) और बेटा प्रियांशु (7) की मृत मिले। बच्चों को जहर दिया गया है। जीत सिंह की पत्नी एवं बच्चों की मां मीना घर से गायब मिली।


गांगोली में एक साथ 4 जनों की मौत की सूचना मिलते ही रोजकामेव थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर छानबीन की। फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया। बाद में चारों शवों को नूंह सीएचसी में पहुंचाया गया। वहीं परिजन महिला मीना को इन मौतों के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

रोजकामेव के डीएसपी जितेन्द्र राणा ने बताया कि गांगोली गांव में एक व्यक्ति और उनके 3 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है। पत्नी घर पर नहीं मिली है। परिजनों की ओर से शिकायत मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *