• Mon. Aug 31st, 2026

रोहतक में पुलिस ने सीएम मनोहर लाल के आगमन को लेकर किया सख्त प्रबंधन ,नवीन जयहिंद व लवलीन टूटेजा को किया घरों में नजरबंद

हरियाणा।रोहतक में पुलिस ने सीएम मनोहर लाल के आगमन को लेकर सख्त प्रबंधन कर रही है। दरअसल आज शहर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सांसद नायब सिंह सैनी के पदभार हेतु कार्यक्रम आयोजित किया है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने हेतु शहर में पहुंचेंगे।
इसलिए सीएम के आगमन को लेकर पुलिस सुबह से तैयारियों में लगी है।

पुलिस द्वारा सीएम का विरोध न हो इसके चलते कुछ नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। सोमवार सुबह से ही भारी पुलिस बल जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद व आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव लवलीन टूटेजा लवली के घर पहुंच गई है। दोनों को पुलिस ने घरों में ही नजरबंद कर दिया है। दोनों के बाहर निकलने पर रोक है।

बता दें कि पिछले दिनों रोहतक में सीएम मनोहर लाल के जन संवाद कार्यक्रम में आप के प्रदेश संयुक्त सचिव लवलीन टूटेजा सवाल पूछने के लिए गए थे। इस दौरान पुलिस ने लवलीन टूटेजा को जबरन बाहर निकाल दिया था और काफी विरोध भी हुआ था। लवलीन टुटेजा ने सवाल से जनता के सवाल पूछने का आह्वान किया था।वहीं पहले भी जब सीएम के कार्यक्रम रोहतक में हुआ तो उस दौरान भी उन्हें लवलीन टुटेजा को नजरबंद किया गया था। लवलीन टुटेजा ने कहा कि वे तो सुबह घर में थे, लेकिन काफी पुलिस वाले अचानक उनके घर के बाहर आकर पहरा देने लगे और नजर बंद कर दिया।

इधर, पुलिस ने सेक्टर 6 स्थित बाग में भी पहुंचकर नवीन जयहिंद के यहां घेराबंदी शुरू कर दी है। हालांकि सीएम ही नहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे के समय भी नवीन जयहिंद के यहां पुलिस पहुंच गई थी। फिलहाल नवीन जयहिंद एसवाईएल के मुद्दे को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ही नहीं दिल्ली व पंजाब के सीएम से भी सवाल पूछ चुके हैं। इसलिए पुलिस बाग में पहुंची। ताकि जयहिंद सीएम का विरोध करने के लिए ना जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *